शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार से नगर के 13 केंद्रों पर शुरू होगी। आठ से दस जून तक चलने वाली इस परीक्षा में 32,544 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने हेल्प डेस्क और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।