फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, शाहजहांपुर में गूंजे भारत माता की जय के नारे

शाहजहांपुर में सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाकर पाकिस्तान का विरोध भी दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे विभिन्न संगठनों के लोग जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कूच किया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के बीच यात्रा सदर बाजार थाना, टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पर समाप्त हुई। यात्रा ने आर्य कन्या इंटर कालेज, लीड कान्वेंट, एपी कॉलेज, एनसीसी, नेशनल गर्ल इंटर कॉलेज, आकांक्षा हाई स्कूल के छात्र छात्राएं भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा महानगर शिल्पी गुप्ता, राकेश मिश्रा अनावा, सुरेंद्र नाथ बाल्मिकी, संजीव राठौर, तराना जमाल, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें