शाहजहांपुर के खुटार रेंज की सुल्तानपुर बीट के गांव मुरादपुर और सुल्तानपुर के आसपास मौजूद बाघिन चार दिन से कुछ ही क्षेत्र में घूम रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि लोगों के लगातार शोर शराबा करने और बुलेट बाइक से पटाखे जैसी तेज आवाज के कारण बाघिन सहम गई है। खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बाघिन पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं और शोरशराबा करते हैं। तेज आवाज के पटाखे चलाते हैं और बुलेट बाइक से तेज आवाज निकालते हैं। यह नहीं करना चाहिए। माहौल शांत मिले तो बाघिन जंगल की ओर जा सकती है।