शाहजहांपुर के पुवायां में रविवार रात अनियंत्रित हुई कार ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसके बाद एक टिनशेड में जाकर टकरा गई। हादसा शाहजहांपुर रोड पर हुआ। हादसे में गांव इमलिया निवासी 56 वर्षीय दलपत, गांव जड़ौली निवासी 65 वर्षीय गोकुल प्रसाद और चौढ़ेरा गांव के 23 वर्षीय अजीत की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हूटल लगी कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है।