दिवाली का त्योहार अपनों के बीच मनाने के लिए ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी जद्दोजहद करना पड़ी। पहले फुल ट्रेनें बुधवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं तो यात्री उसमें चढ़ने के लिए जूझते रहे। जनरल बोगियों में तो पैर तक रखने की जगह नहीं थी। लोग पायदान पर लटककर सफर करते नजर आए। वहीं रोडवेज की बसें खाली रहीं।