फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बहादुरगंज उपकेंद्र पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर, गर्मी में ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी निजात

शाहजहांपुर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को क्षमतावृद्धि का कार्य कराया गया। विद्युत निगम ने पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर हटाकर दस एमवीए का लगवा दिया। यहां पर कुल 20 एमवीए के क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लग गए हैं। बहादुरगंज उपकेंद्र पर करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। उपकेंद्र पर पांच फीडर भी बने हुए हैं। लगातार बढ़ रहे कनेक्शनों को देखते हुए उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि का निर्णय किया गया। यहां पर पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को हटाकर दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य हुआ। इसके चलते कुछ फीडरों को बंद करना पड़ गया। आगरा से ट्रक में लाए गए ट्रांसफॉर्मर को दो हाइड्रा मशीनों से उठाकर रखा गया। इस बीच लोगों को टुकड़ों में आपूर्ति दी गई। ट्रांसफॉर्मर की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की है। जेई वर्कशॉप कृष्ण पटेल की निगरानी में शाम पांच बजे तक कार्य पूरा कर लिया गया। जेई आनंद केसरी ने बताया कि कार्य होने से लोगों को लाभ होगा। बेहतर वोल्टेज मिलने के साथ ही लोकल फॉल्ट से भी निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें