फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम चयनित

Tue, 04 Nov 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में मंगलवार को अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों की टीमें बनाकर मैच कराए गए। शानदार प्रदर्शन करने वालों का चयन नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के लिए किया गया। कॉलेज मैदान पर पुरुष फुटबॉल ट्रायल मैच में जीएफ कॉलेज, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस बरेली, बरेली कॉलेज बरेली, एसएस कॉलेज, राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज मीरगंज बरेली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला फुटबॉल ट्रायल मैच में जीएफ कॉलेज, बरेली कॉलेज व रानी अवंतीबाई कॉलेज बरेली के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। ट्रायल के दौरान विश्वविद्यालय से नामित खेल विशेषज्ञ पंकज सक्सेना व पर्यवेक्षक ऋतु शर्मा की निगरानी में ट्रायल मैच कराए गए। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। क्रीड़ा सचिव प्रो. फैयाज अहमद ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय की चयनित पुरुष फुटबॉल टीम पांच जनवरी से 11 जनवरी को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी ग्वालियर व महिला टीम नौ फरवरी से 13 फरवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी,चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2026 में प्रतिभाग करेंगे। टीम मैनेजर डॉ. शहजाद अहमद को बनाया गया। इससे पहले क्रीड़ा सचिव डॉ.फैयाज अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। डॉ.मंसूर अमद के संचालन में हुए खेलकूद में प्राे. मोहम्मद तारिक, सचिव सैयद अनीस अहमद, डॉ.इमरान खान, डॉ. अमीर अहमद खान, डॉ. शीबा महजबी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें