फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : त्योहारों के मद्देनजर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

शाहजहांपुर में त्योहारों को देखते हुए रविवार को रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति उन्हें नहीं मिला। जीआरपी ने यात्रियों को अंजान व्यक्ति से दूर रहने की हिदायत भी दी। नवरात्र के शुरू होने के साथ दहशरा का त्योहार आने वाला है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ गई है। इसको देखते हुए इंस्पेक्टर जीआरपी मोहम्मद रेहान अहमद के नेतृत्व में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह से अप और डाउन लाइन की ट्रेनों को चेक किया गया, साथ ही यात्रियों के बैग भी तलाशे गए। प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया, बुकिंग काउंटर, पूर्वोत्तर रेलवे आदि पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। बिना किसी काम के स्टेशन परिसर में घूमने वालों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा। इंस्पेक्टर ने यात्रियों से कहा है कि त्योहार के समय में जहरखुरान सक्रिय हो जाते हैं। यात्रा के दौरान किसी भी अंजान व्यक्ति की दी वस्तु को बिल्कुल नहीं खाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें