शाहजहांपुर के सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक टाउन हॉल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कपूर ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को हमें जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल गुप्ता ने कहा कि देश को स्वच्छता की दृष्टि से उत्तम बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। शिक्षक राम सिंह ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी। इस बीच छात्रों ने स्वच्छता सेवा के अंतर्गत स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत थीम पर चित्र बनाए। इसमें अनमोल भोजवाल प्रथम, देवेश द्वितीय व सत्यम सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। 25 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर शिक्षक विशाल चंद्र, अक्षय सक्सेना,एसबीआई प्रबंधक सुधीर कुमार, अमित रस्तोगी, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।