फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों पर थिरके विद्यार्थी, बीएसए ने किया पुरस्कृत

शाहजहांपुर में जिला प्रशासन व युवक बिरादरी की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार की शाम को अमर रहे गणतंत्र हमारा कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके। विजेताओं को बीएसए दिव्या गुप्ता ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नामदेव बाल विद्या मंदिर, सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, ताल डांस अकादमी आदि के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धूम मचा दी। बच्चों की प्रस्तुतियां खूब सराही गईं। इस मौके पर डॉ. स्वप्निल यादव, पवन सिंह, राजीव कृष्ण अग्रवाल, नितेश गुप्ता, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, डॉ. पुनीत मनीषी,निकहत परवीन और दपिंदर कौर मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें