फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में खेल महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुईं कई प्रतियोगिताएं

शाहजहांपुर के आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन छात्राओं ने खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई। खो-खो में सौम्या शुक्ला की टीम विजेता बनी। कॉलेज में खेल के पहले दिन बैडमिंटन में अस्मिता ने प्रथम, अदिति ने दूसरा और रोशनी ने तीसरा स्थान पाया। टेबल टेनिस में छवि ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, नंदिनी ने तृतीय मुकाम पाया। कैरम में स्वप्निल मिश्रा ने प्रथम, अन्वेषा ने द्वितीय और अनम खान ने तीसरा स्थान पाया। शतरंज में अलंकृता प्रथम, शिखा द्वितीय व नेहा तृतीय रही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ.रुपांशु माला ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। भावेश मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्रीड़ा विभाग की अनुराधा, ऋतु शर्मा, डॉ. आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें