शाहजहांपुर के जलालाबाद में बाल शिशु गृह, बाल मित्र केंद्र व मिशन शक्ति केंद्र का एसपी राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया। शनिवार को एसपी ने उद्घाटन करने के बाद थाना भवन, अभिलेख, आवश्यक रजिस्टर, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, महिला हेल्पडेस्क आदि की जानकारी ली। उन्होंने अनुशासन, सतर्कता, जनता के प्रति विनम्र व्यवहार व त्वरित पुलिस सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि 'बाल शिशु गृह' में असहाय, परित्यक्त व संकटग्रस्त बच्चों के तात्कालिक संरक्षण व सुरक्षित आश्रय के लिए स्थापित किए गए हैं। बच्चों के भोजन, प्राथमिक उपचार, परामर्श व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ अजय राय आदि मौजूद रहे।