फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश, सिंधी समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को शाहजहांपुर में सिंधी समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह को दिया गया। सुबह दस बजे सिंधी समाज के लोग खत्री धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से हाथों में तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। कच्चा कटरा, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। इस बीच ज्ञापन देकर बताया कि अमित बघेल पर कानूनी कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक माफी मंगवाने और सौहार्द को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष प्रकाश कलानी, महामंत्री बालकिशन रोहरा, कोषाध्यक्ष टेकचंद जवरानी, विजय कलानी, हेमंत रोहरा, सचिन कलानी, तुलसी रोहरा, रमेश मखीजा, महेश वाधवानी, बंटी रोहरा, मोंटी मखीजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें