फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा

Wed, 05 Feb 2025 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा का शुभारंभ हो गया। बुधवार को कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। खन्नौत नदी पर पूजन-अर्चना की गई। खिरनीबाग रामलीला मैदान से दोपहर 12 बजे कलश यात्रा का आगाज हुआ। सिर पर कलश रखकर महिलाएं चल रही थी। ढोल की धुन के बीच कलश यात्रा खन्नौत नदी पर पहुंची। यहां श्रीधाम वृंदावन से आए आचार्य मयंक शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया और कथा परिसर में आमंत्रित देवी-देवताओं एवं वेदियों का पूजन किया। कथा व्यास डॉ निर्मल द्विवेदी ने भगवान कृष्ण की कथा का वर्णन किया। आयोजकों ने बताया कि 11 फरवरी तक चलने वाली दिव्य भागवत कथा प्रतिदन दो से शाम पांच बजे तक होगी। कार्यक्रम में सीमा बाजपेयी, हरि शरण बाजपेयी, सीमा बाजपेयी, नीरज बाजपेयी, शेफाली बाजपेयी, सतीश वर्मा, नीरज वाजपेयी, अखिलेश सिंह अभिषेक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें