फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शिव की बरात, झांकियों ने बिखेरी अनुपम छटा

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर ओम कालेश्वर नाथ मंदिर चमकनी सराय काइयां में भव्य शिव बरात निकाली गई। इस दौरान देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सराय काइयां स्थित मंदिर में पूजन के बाद शिव बरात का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा पक्का पुल, दलेलगंज, पुत्तू लाल चौराहा, निवाजपुर, मंडी समिति होते हुए बाबा भोलेश्वर नाथ मंदिर में संपन्न हुई। बरात में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर चल रही थी। सबसे आगे शिव सेवक भगवा वस्त्र व प्रतीक चिह्न लेकर चल रहे थे। उनके पीछे नंदी पर सवार भगवान शिव, मां काली, दुर्गा जी, मां सरस्वती, धनलक्ष्मी, गुरु गोविंद सिंह, भारत माता आदि की झांकियां थी। शिव बरात में भूत-प्रेत बने स्वरूपों ने भी नृत्य किया। बैंड-भांगड़ा ओर डीजे की धुन पर बड़ी संख्या पर श्रद्धालु नृत्य कर अनुपम छटा बिखेर रहे थे। रासते में श्री हरि मंदिर, राम मंदिर समेत कई स्थानों पर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। व्यवस्था में पूर्व सभासद राम सनेही, सत्यनारायण, श्रीपाल, सुभाष, सुनील, रुपम मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें