शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में बीते वर्ष मक्के की फसल में किसानों को बड़ा लाभ होने के बाद किसानों ने मक्के का क्षेत्रफल बढ़ा दिया है। मौसम की मार के कारण फसल ठीक से नहीं तैयार हो सकी और बड़ी कंपनियों ने खरीद में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे सरकारी खरीद में भी शाहजहांपुर चयनित नहीं हो सका। नतीजा हुआ कि मक्के के रेट बेहद कम मिल रहे हैं। इससे किसान मायूस हैं।