फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन छात्र-छात्राओं ने दिखाई बौद्धिक प्रतिभा

शाहजहांपुर के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेताओं का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने किया। जिला खेल समिति के सचिव रामकुमार ने बताया कि अंडर-17 बालिका वर्ग में संजय कुमार सरस्वती कॉलेज की अदिति सक्सेना ने प्रथम, डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज की सावनी वर्मा ने द्वितीय व स्मृति शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में एसपी कॉलेज के राघव अग्निहोत्री प्रथम, तिलहर के सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के हेमंत गुप्ता द्वितीय और साधक तृतीय स्थान पर रहे। देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के ज्ञान कुमार चौथे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में पुवायां इंटर कॉलेज के हर्षित चौहान ने प्रथम व एसपी कॉलेज के आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राहुल कुमार, सत्यपाल सिंह, रेनू यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें