शाहजहांपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 12 हयातपुरा में पार्षद पद के लिए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी अरविंद गुप्ता 401 मतों से विजयी रहे। उनको कुल 1355 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी दुर्गेश कुमार गुप्ता को 954 वोट मिले। तीसरे स्थान पर सुधा देवी को 373 और चौथे नंबर पर रहे सत्यनारायण ने 131 मत पाए। इसके अलावा नोटा को 24 वोट मिले। अरविंद की जीत पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।