शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में गांव सिवपुरी पन्नघाट के 25 वर्षीय युवक पंकज का शव बृहस्पतिवार रात गेहूं के खेत में पड़ा पाया गया है। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि पंकज के भाई सोनू की सूचना पर पुवायां, खुटार पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।