शाहजहांपुर में योग दिवस पर जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव जुहेर बिन सगीर ने किया। यहां जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने योगाभ्यास कराया। मंच पर ज्योति गुप्ता, मृदुल गुप्ता ने योगासनों का प्रदर्शन किया। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि योग जीवन में बदलाव लाने में सक्षम है। शासन के निर्देश पर योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें करीब एक हजार लोगों ने योग किया। शिविर में पुवायां विधायक चेतराम, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सीडीओ अपराजिता, एसपी अशोक मीणा, एडीएम प्रशासन संजय पांडे, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, आदि शामिल रहे।