फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

शाहजहांपुर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट समेत स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने गांधी जी के बताए सत्य, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सूत पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने चरखे से सूत काता। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम भजन गाया गया। डीएम, एसपी राजेश एस., नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा ने खिरनीबाग स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें