फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में दशहरे पर दहन के लिए तैयार हुए रावण और मेघनाद के पुतले

शाहजहांपुर में दशहरा शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। खिरनीबाग रामलीला मैदान पर रावण और मेघनाद के पुतले खड़े कर दिए गए। शनिवार को रात 11 से 12 बजे के बीच पुतला दहन होगा। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। अगले तीन दिन तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू रहेगी। खिरनीबाग मैदान में शाम को रावण वध की लीला का मंचन होगा। इस बार रावण का पुतला 35 फुट और मेघनाद का पुतला 30 फुट का बनाया गया है। मेला कमेटी के नीरज बाजपेई ने बताया कि दोनों पुतले 40 हजार रुपये में तैयार हुए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले दो हजार रुपये अतिरिक्त लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें