शाहजहांपुर में जनपद स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बनाए गए शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका शुभारंभ जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। उन्होंने टीएलएम मॉडलों का अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने टीएलएम की विशेषताओं ने अवगत कराया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल 110 शिक्षक - शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र पर टीएलएम प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी के आयोजन में शिक्षक शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रेमशंकर, जिला समन्वयक राजन प्रजापति का सहयोग रहा।