शाहजहांपुर के पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, कचहरी रोड में किया गया। सोमवार को अखंड पाठ का समापन हो गया। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित विशेष गुरमत दीवान श्री गुरु सिंह सभा शाहजहांपुर में सजाए गए। डॉ. वीपी सिंह की ओर से रखवाए गए श्री अखंडपाठ साहिब की समाप्ति हुई। इससे पूर्व 40 दिन से स्त्री सुखमनी सेवा समिति की ओर से चल रही श्री सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी संपूर्ण हुई। सोमवार सुबह 8:30 बजे से श्री सुखमनी साहिब के पाठ हुए। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद अरदास हुई। इसके बाद दूसरे दीवान में सरदार प्यारा सिंह, जसपाल सिंह, तुमशरण कौर, सदजाप सिंह, हजूरी रागी भाई बेअंत सिंह ने गुरु अर्जन देव जी की याद में शबद गायन किए। उत्तराखंड के रुद्रपुर से विशेष तौर से आए हुए सोहन सिंह ने श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरु द्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया।