शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग एथलेटिक्स एवं हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 2-0 से हॉकी का फाइनल मैच जीता। हॉकी में पहला क्वार्टर फाइनल मैच डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज बनाम शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बीच में खेला गया। इसमें शांति देवी की टीम 3-2 से विजेता रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 4-2 से जीता, जीएफ कॉलेज टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे क्वार्टर फाइनल में सैनी इलेवन को हराकर कंपोजिट द्वितीय की टीम 3-2 से विजयी रहा। चौथा क्वार्टर फाइनल श्रीहरि कौशल त्यागी स्कूल को पराजित करके कंपोजिट प्रथम ने 4-2 से जीत लिया। सेमीफाइनल के पहले मैच में कंपोजिट प्रथम बनाम कंपोजिट द्वितीय के बीच में मुकाबला हुआ। इसमें कंपोजिट प्रथम की टीम 2-1 से विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम खेलो इंडिया की टीम ने शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टीम को 4-1 से पराजित किया कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम खेलो इंडिया बनाम कंपोजिट प्रथम टीम के बीच में हुआ इसको स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2-0 से जीत लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में शिवानी, 200 मीटर में रंजना देवी, 400 मीटर में राधिका, 800 मीटर में गुनगुन मौर्य, 1500 मीटर में गुनगुन मौर्य, 3000 मीटर में रीता, 5000 मीटर में रीता ने पहला स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर वॉक रेस में दुर्गा, लंबी कूद में शिवानी वर्मा, ऊंची कूद में प्राची, गोला फेंक में छाया मौर्या, भाला फेंक में प्राची प्रथम स्थान पर रहीं।