बरेली से निकले साइकिल यात्री अतुल यादव का शाहजहांपुर पहुंचने पर सपा नेताओं ने स्वागत किया गया। यात्रा का समापन 31 दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद होगा। मुरादाबाद के रहने वाले अतुल यात्राोन 25 दिसंबर को बरेली के झुमका चौराहे से साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया था। उनके साथ बरेली के जसवीर सिंह दौड़ लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को देर रात पहुंचे दोनों सपा नेताओं का स्वागत किया। सुबह शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद आगे की ओर रवाना किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां, चौधरी रामकुमार भोजवाल, अती उल्ला सिद्दीकी, ओंकार सिंह, अवधेश पाल, संतोष कुमार पाल, लालजीत वर्मा, मुजम्मिल खान, धनपाल यादव, सरताज इदरीसी आदि मौजूद रहे।