होली पर शाहजहांपुर में बड़े और छोटे लाट साहब का जुलूस रंगों और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच निकला गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे चौक स्थित कूचा लाल से निकले लाट साहब ने फूलमती मंदिर में माथा टेका। इसके बाद भैंसगाड़ी पर सवार होकर चौक कोतवाली में पहुंचे, जहां कोतवाल ने उन्हें सलामी दी गई। वहां से चौकसी, चार खंभा, केरूगंज, अंटा चौराहा, खिरनी बाग होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में जुलूस कुछ देर के लिए रोका गया। लाट साहब ने भैंसा गाड़ी से उतरकर मंदिर में माथा टेका। जगह-जगह लाट साहब के ऊपर रंग और गुलाल फेंका गया। जूते और चप्पलों से उनका स्वागत हुआ।