फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में पुरानी रंजिश में गांव मुड़िगवां निवासी धर्मजीत की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार को गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर चकरोड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पुवायां थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खून से सना शव सड़क पर पड़ा है। तत्काल थाना प्रभारी और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें