फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में प्रभु यीशु के आगमन पर चर्चों में गूंजे कैरल्स गीत

शाहजहांपुर में प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर क्रिसमस की धूम शुरू हो गई। मंगलवार को मध्य रात्रि 12 बजे प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ तो सभी जगह खुशियां छा गईं। बुधवार को सुबह से ही चर्च में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। जिससे प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना कर सके। शहर गोविंद गंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में मसीह समाज के लोग जुटे। चर्च के पादरी वाई जे दास ने प्रार्थना कराई। सहायक पादरी अशोक श्रेष्ठा ने यीशु मसीह का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन प्रभु यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलने से ही सार्थक होगा। इसके बाद मसीह समाज के लोगों ने कैरल गीत गाए। प्रभु यीशु की आराधना के बीच केक काटकर सभी को वितरित किया गया। सभी ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें