शाहजहांपुर में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने सोमवार को विभिन्न अभियोगों में बरामद अंग्रेजी व देसी शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया। पुलिस के अनुसार, 5770 लीटर शराब नष्ट की गई। वर्ष 2023 व 2024 में थाने में दर्ज आबकारी अभियोगों में बरामद शराब थाने के मालखाने में रखी थी। दुर्गंध आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को शराब को नष्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। परिसर में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शराब की बोतलों को हथौड़े से तोड़ा गया। फिर उसे गड्ढे में डालकर नष्ट कराया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023 के 28 व वर्ष 2024 के 43 मुकदमे दर्ज थे। इनमें बरामद 5770 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब व 52 जूट के बंडल रखे थे।