फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी गुड्डू उर्फ इसरार को सदर बाजार पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले गुड्डू ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर मंसूर की दुकान के अंदर ले गया और गलत काम किया। आरोपी ने जातिसूचक गाली एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना सीओ सदर को सौंप दी गई। पुलिस ने सोममवार को आरोपी गुड्डू उर्फ इसरार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें