शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम हथोड़ा में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में बुधवार को दूसरे दिन की स्पर्धाएं कराई गईं। इसमें मंडल के चारों जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करके अपना दमखम दिखाया। बालक जूनियर वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में विशाल पांडे ने पहला और अभिनव कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में कविता ने पहला और सलोनी ने दूसरा स्थान पाया। इसके साथी दूसरे दिन की स्पर्धा में लंबी कूद, बाधा दौड़, गोला फेंक आदि की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन प्रभारी अनिल कुमार, संयोजक अमीर सिंह, रत्नेश कुमार, राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे।