फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद मार्ग पर गन्ने के वाहनों के चलते लगा जाम

शाहजहांपुर के कांट में गन्ने से भरी ओवरलोड वाहनों के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसके चलते शनिवार को दोपहर दो घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। जाम को खुलवाने में पुलिस भी असमर्थ नजर आई। गन्ने का सीजन चलने की वजह से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रॉले के चलते रोजाना ही जाम लग रहा है। शनिवार दोपहर गन्ने से भरे वाहनों के गुजरने की वजह से जाम लग गया। थाने के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस से लेकर कार, रोडवेज बस, बाइक सवार तक परेशान रहे। जाम से बचने के लिए लोग गलियों में बाइक और ऑटो लेकर गए तो वहां भी जाम की समस्या बन गई। गलियां ब्लॉक होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। इस बीच पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। वाहनों की अधिकता की वजह से कामयाबी नहीं मिली। इस बीच पुलिस ने वाहनों को रोक रोककर निकालना शुरू किया। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें