शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनीबाग मोहल्ले में रामलीला मैदान के सामने सोमवार रात दुकान में आग लग गई। आग से हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रात में पहुंची दमकल यूनिट में आग पर काबू पाया। रामलीला मैदान के सामने श्रीराम मंदिर से सामने सोनू की दुकान है। दुकान में किराने और दूध आदि सामान बिकता है। रात करीब 12 बजे उसकी दुकान में आग की लपटे उठने लगीं। इसे देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सोनू के अनुसार, आग से उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।