फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट, सरुन की बल्लेबाजी के दम पर एसआरएमएस टीम ने बंडा को हराया

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में स्व.सूरज कांति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां मैच मंगलवार को खेला गया। एसआरएमएस बरेली व बंडा-11 के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बंडा-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 132 रन बनाए। लवी ने 35, मोहम्मद नईम ने 27, आशुतोष ने 23 रनों का योगदान दिया। एसआरएमएस बरेली की तरफ से अनुज शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने बल्लेबाजों के दम पर 13 ओवर में जीत हासिल कर ली। एसआरएमएस की तरफ से सरुन खान ने 79 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज यादव ने देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर अभय सिंह गुर्जर, अंपायर मुनाजिर नियाजी, अनुज यादव, अमित यादव, शवाब अंसारी, अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें