शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान में स्व. सूरज कांति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को आगाज हो गया। टूर्नामेंट का पहला मैच पार्कर क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद बनाम चौधरी क्रिकेट अकादमी पुवायां के मध्य खेला गया। टॉस जीत कर चौधरी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 110 रन बनाकर 111 का लक्ष्य दिया। चौधरी अकादमी की तरफ से सर्वाधिक स्कोर अंकित 28 रन रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्कर क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद ने पांच विकेट से मैच को जीत लिया। मुरादाबाद की तरफ से हिमांशु शर्मा ने 41 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच को जिताया। मैन ऑफ द मैच रहे हिमांशु शर्मा ने 41 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। हिमांशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच शिखर दीक्षित, कबीर व टूर्नामेंट के आयोजक अभय सिंह गुर्जर द्वारा दिया गया।