शाहजहांपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के दौरान 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके साथ ही खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के प्रतिभाग करने के लिए ट्रायल हुए। इसमें 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनका चयन किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी बुधवार को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।