शाहजहांपुर में रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से काकोरी एक्शन के नायकों के बलिदान दिवस पर हवन, पुष्पांजलि व भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस व नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र समृद्धि की कामना की। खिरनी बाग स्थित बिस्मिल उद्यान में अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। आर्य समाज के विद्वतजनों नरेंद्र कुमार आर्य, आचार्य चंदन शास्त्री, वेदपाल आर्य, बलवीर शास्त्री, सर्वेश्वरानंद आर्य व भुवनेश ने यज्ञ संपन्न करवाया।