फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यालय पर झंडा झुकाया, नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शाहजहांपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। टाउनहाल स्थित जिला कार्यालय पर शोक में कांग्रेस का झंडा झुका दिया गया। शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि देश ने एक अनमोल नगीने को खो दिया। मनमोहन सिंह एक बेहतर अर्थशास्त्री होने के साथ कुशल नेता भी थे। उनकी क्षति अपूर्णनीय है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। कार्यक्रम में अशफाक उल्ला खां, अनूप गुप्ता, गायत्री अवस्थी, रामजी मिश्रा, फुरकान कुरैशी, रफी उल हसन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें