फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया। मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर और ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पर नृत्य के साथ प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में मंगलवार को बालक, बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 5000 मीटर वॉक रेस, 3000 मीटर वॉक रेस कराई गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने कहा कि खेलों के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। खेलों में तमाम युवा अपना करियर बना रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन, शिक्षा और खेलों में प्रतिभाग को लेकर यादों को साझा किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने दौड़ स्पर्धा में प्रतिभाग किया। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयश्री हासिल करने को संघर्ष करते नजर आए। इस मौके पर डीआईओएस हरिवंश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें