शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव चतुरपुर में सोमवार को हिस्ट्रीशीटर के घर लकड़ी बरामद करने गई वन विभाग की टीम पर आरोपी ने महिलाओं के साथ मिलकर हमला कर दिया। वनकर्मियों को जमकर पीटा। वन दरोगा की वर्दी फाड़ डाली। आरोपियों ने वनकर्मियों क एक बाइक, सोने की लर और पर्स भी छीन लिया है। रेंजर सहित सभी वनकर्मी खुटार थाने पहुंचे और पुलिस को संयुक्त तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।