शाहजहांपुर में विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ (रजि) भारत की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों से गोमाता के साथ अत्याचार हो रहा है जबकि सनातनी सभ्यता को मानने वाले लोग गोमाता की पूजा करते और माता कहकर पुकारते हैं। सरकार के माध्यम से जो गोशालाएं चल रही हैं वो गोवंश पर कोई ध्यान नहीं दे रही। वहां पर दवा, सुरक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है। गोवंश सड़कों पर घूमते देखते हैं। उन्हें ठंड, गर्मी और बरसात समेत बहुत कुछ सहना पड़ता है। मांग है कि सनातनी सभ्यता को ध्यान में रखकर गोवंश को राष्ट्र की संपत्ति घोषित किया जाए। गोमाता को राज्य माता घोषित करें। कार्यकर्ताओं ने संसद तक आंदोलन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष भगवान शरण मिश्रा, अनिल दुबे, जितेंद्र प्रसाद द्विवेदी, इंद्रेश कुमार, अनुज पाठक, पं. सत्यपाल सिंह आदि शामिल रहे।