शाहजहांपुर में गोपाष्टमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर की आनंदपुरम कॉलोनी चल यही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गोमाता का पूजन किया गया। सर्वप्रथम नैमिष के कथावाचक आशीष वाजपई आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार करके गोमाता का पूजन आरंभ कराया। रोली लगाने के बाद चुनरी, साड़ी ओढ़कर गोमाता से प्रार्थना की गई। इसके बाद गोमाता को हरा चारा, फल आदि खिलाए गए। मान्यता है कि कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। सात दिन निरंतर वर्षा के बाद इंद्रदेव ने अष्टमी तिथि को अपनी हार मान ली थी। इसलिए इस दिन गोपाष्टमी मनाई जाती है। कार्यक्रम के दौरान आशीष दीक्षित, सुमन अग्निहोत्री, मधु श्रीवास्तव, रंजना सिंह, वैभव त्रिपाठी, सरोज गुप्ता मौजूद रहे। इसी तरह से इंदिरानगर कॉलोनी में निराश्रित गोवंश चिकित्सा सेवा केंद्र पर गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गोमाता का पूजन हुआ।