फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, बच्चों को स्कूल चलने के लिए किया प्रेरित

शाहजहांपुर के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोमवार को सामुदायिक भागीदारी दिवस मनाया गया। छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही विद्यालयों में शिक्षा चौपाल का आयोजन, 'सम्मान की दीवार/सूचना पट्ट' पर सक्रिय वॉलंटियर के नाम अंकित कराने जैसी गतिविधियां कराई गई। विकास खंड भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के विभिन्न रास्तों से गुजरी। इसमें शामिल बच्चों ने स्कूल चलो के नारे लगाए। शिक्षिका दपिंदर कौर और निकहत परवीन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद विद्यालय में चौपाल का आयोजन भी किया गया। इसमें बच्चों के माता पिता और अभिभावक शामिल हुए। इसी तरह से मॉडल स्कूल हथौड़ा में भी सामाजिक भागीदारी को सुनिश्चित करने को लेकर गतिविधियां कराई हैं, अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें