शाहजहांपुर में पूर्वांचल महासभा सेवा समिति की ओर से महापर्व छठ पूजा के लिए घाटों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। यहां पर सात और आठ नवंबर को मेला लगेगा। नगर निगम व प्रशासन की ओर से साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। सोमवार को गांधी-आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी लोक आस्था के महापर्व छठ का आयोजन किया जा रहा है। शहर में छह स्थानों पर आयोजन होंगे।