फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गिरा तापमान

शाहजहांपुर में बुधवार रात से मौसम का मिजाज बदल गया। रात 11 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले कई दिनों से बूंदाबांदी हो रही थी, जिससे उमस बढ़ गई थी। बुधवार को मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जाहिर की थी। रात से ही बादल घिर आए और तेज ठंडी हवा चलने लगी। रात करीब 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक बारिश होती रही। इसके बाद रुक-रुककर कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। सुबह दस बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान गिरने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जलभराव होने से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश होने से धान की फसल को फायदा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें