फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में आधार कार्ड बनवाने के लिए कतार में लगे बच्चे, दूसरे जिलों से भी आ रहे लोग

शाहजहांपुर में आधार कार्ड से संबंधित काम कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी जिलों के लोग भी शहरी क्षेत्र में स्थित डाकघरों में आ रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या के निस्तारण को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केवाईसी करवाने के लिए अब लोग अपने आसपास के जन सुविधा केंद्र, बैंक तथा डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। यहां काम न होने पर वह 50-60 किमी की दूरी तय कर शहर तक आने को तैयार हैं। इसके बावजूद उनका काम नहीं हो रहा। लोग भोर में ही सैकड़ों की संख्या में मुख्य डाकघर पहुंच जाते हैं। बुधवार को तो भीड़ संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें