फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के तिलहर थाने में डीएम और एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

शाहजहांपुर के थाना तिलहर में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश एस. ने शिकायतों को सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम धर्मंद्र प्रताप ने कहा कि प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील होकर निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को परेशान न होना पड़े। बोले थाना समाधान दिवस में प्राप्त जमीनी विवादों की शिकायतों को पंजीकरण कर राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का समयावधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने पिछले थाना समाधान दिवस की निस्तारित शिकायतों की भी समीक्षा की और शिकायती रजिस्टर को देखा। निर्देशित किया कि शिकायतों को सूचीबद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन प्रकरणों की पुर्नावृत्ति न होने पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें