फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के सिनेमाघर में लगी भीषण आग, बंद था रात का शो वरना...; लपटें देख सहमे लोग

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात शहर के एकमात्र अंबा सिनेमाघर में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में सिनेमाघर पूरी तरह खाक हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि रविवार रात नाइट शो नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। खलीलगर्वी मोहल्ले में स्थित अंबा सिनेप्लेक्स शाहजहांपुर का एकमात्र सिनेमाघर है। अमूमन यहां पर चार शो चलते हैं। रात नौ से 12 बजे तक शो चलता है। दर्शक न होने की वजह से कई बार रात का शो नहीं चलता। रविवार रात भी दर्शक न होने की वजह से नौ से 12 बजे का शो नहीं चलाया गया। सिनेमाघर बंद कर अधिकतर कर्मचारी घर चले गए थे। केवल चपरासी रह गया था। रात करीब 11: 15 बजे सिनेमाघर के अंदर आग लग गई। सूचना पर आननफानन फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। देर रात आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें