शाहजहांपुर के पुवायां में तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों ने बृहस्पतिवार को तहसील के सभी कार्यालय बंद करा दिए। तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। 17 नवंबर को तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला पर बंडा में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज न कर मनमानी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया है।